Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बदलाव नहीं, बंपर घटे चांदी के भाव, जानिए लेटेस्ट रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: पितृपक्ष का समय चल रहा है. इस दौरान अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने-चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय है, क्योंकि सोने के दाम में आज कोई चेंज नही हुआ है. वहीं, चांदी की कीमतें गिरी हैं. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना के दाम स्थिर (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो सोने की कीमत में आज कोई चेंज देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी रेट पर बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल यानी बुधवार को 56,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 56,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ही बिकेगा.

चांदी के कीमत में भारी गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी बुधवार को 75,500 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 73,100 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

जानिए UP में सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधावार को 53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल यानी बुधवार को 56,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 56,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

MP में भी सस्ता हुआ सोना (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 53,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 53,580 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version