‘गैस चाहिए लेकिन मंहगी नहीं…’, अमेरिका से LNG डील पर पेट्रोनेट के CEO का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India US deal: भारत ने अमेरिका के साथ ऊर्जा सुरक्षा और किफायती कीमतों के बीच संतुलन साधते हुए कहा कि उसे गैस तो चाहिए, लेकिन महंगी नहीं. यदि कीमत सही और सस्ती होगी, तभी वह LNG खरीदेगा. पेट्रोनेट एलएनजी के प्रमुख अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि भारत अपने लोगों के लिए सस्ती और फायदेमंद ऊर्जा चाहता है. इसलिए अमेरिकी गैस तभी खरीदी जाएगी, जब उसकी कीमत बाकी ईंधनों के मुकाबले ठीक और किफायती होगी.

पेट्रोनेट एलएनजी के सीईओ अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि भारत ऐसी गैस खरीदेगा जो सस्ती हो और लोगों के लिए फायदेमंद हो. उनका कहना था कि अगर गैस की कीमत ठीक रहेगी, तो लोग इसे दूसरे ईंधनों की जगह ज्यादा इस्तेमाल करेंगे. सीईओ का बयान ऐसे में समय में आया है जब भारत और अमेरिका के व्यापार को लेकर बातचीत तेज हो रही है.

व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50% से घटाकर 18% करने की घोषणा की. इसके बदले अमेरिका ने भारत से अपने आयात को दोगुना से अधिक करने की अपेक्षा जताई है. ऐसे में साल 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 132 अरब डॉलर रहा, जिसमें करीब 41 अरब डॉलर का अधिशेष भारत के पक्ष में था. बता दें कि भारत ने आगामी पांच वर्षो में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने की मंशा जताई है, लेकिन अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह लक्ष्य व्यावसायिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है.

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा LNG आयातक है भारत

दरअसल, भारत वर्तमान में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा LNG आयातक है. ऐसे में सरकार का लक्ष्य 2030 तक ऊर्जा मिश्रण में गैस की हिस्सेदारी 6% से बढ़ाकर 15% करना है. फर्टिलाइजर, सिटी गैस, रिफाइनिंग और बिजली सेक्टर में गैस की मांग लगातार बढ़ रही है. देश में करीब 27,000 मेगावॉट गैस आधारित बिजली उत्पादन क्षमता है, लेकिन सस्ती गैस की कमी के कारण प्लांट अपनी क्षमता के एक-चौथाई से भी कम पर चल रहे हैं. ऐसे में सस्ती LNG की उपलब्धता अहम हो जाती है.

लॉन्ग टर्म सौदों की तलाश

पेट्रोनेट, जो कतर और ऑस्ट्रेलिया से गैस आयात करता है, अब लॉन्ग टर्म समझौतों की संभावनाएं तलाश रहा है. दरअसल, कंपनी अपने मौजूदा टर्मिनल की क्षमता बढ़ा रही है और पूर्वी तट पर नया आयात टर्मिनल भी बना रही है.

इसे भी पढें:-‘भगवान सूर्य हम सबके जीवन में करते है ऊर्जा का संचार’, सूर्य घर योजना के दो साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This