सेमीकंडक्टर सेक्टर में होगा भारत का दबदबा, साथ आए SEMI और IESA, होंगे बड़े फायदे

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Semiconductor Sector: सेमीकंडक्‍टर की दुनिया में भारत का बोलबाला होने वाला है. सेमीकंडक्टर संगठन SEMI और उसके समकक्ष आईईएसए ने भारत में इस उद्योग के इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक समझौते का ऐलान किया है. एक संयुक्त बयान में कहा गया कि रणनीतिक समझौते के अंतर्गत इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) सेमी का हिस्सा बनेगा. सेमी ‘सेमीकॉन इंडिया’ समेत सेमीकॉन कार्यक्रमों का आयोजक है.

सेमी के चेयरमैन अजीत मनोचा ने कहा

सेमी के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजीत मनोचा ने कहा कि यह पार्टनरशिप सेमी को इस महत्वपूर्ण उभरते मार्केट में एक मजबूत उपस्थिति बनाने में सहायता करेगी और दोनों संगठनों को ठोस रणनीतियों की पहचान करने में सक्षम बनाएगी जो आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन बढ़ाने के लिए हमारी संयुक्त शक्तियों का लाभ उठाती हैं.

भारत को होंगे बड़े फायदे

एक बयान में कहा गया है कि सेमीकॉन इंडिया 2024 के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते से संयुक्त नीति वकालत प्रयासों का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जिसमें IESA और SEMI उत्पाद विकास और विनिर्माण के लिए प्रोत्साहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे.

साथ ही उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) और डिजाइन से जुड़े प्रोत्साहन (DLI) मॉडल जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का फायदा लेंगे. आईईएसए के अध्यक्ष अशोक चांडक ने कहा कि यह उपलब्धि भारत, IESA और SEMI के लिए एक बड़ी जीत है. यह भारत को ग्‍लोबल सेमीकंडक्टर का ऊर्जा केंद्र बनने की स्थिति में ले जाएगा, आर्थिक बढ़त को गति प्रदान करेगा. साथ ही नवाचार को बढ़ावा मिलेगा.

नीदरलैंड की कंपनी करेगी बड़ा निवेश

बता दें कि नीदरलैंड्स की एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स अगले कुछ सालों में भारत में अपनी आरएंडडी एक्टिविटीज को दोगुना करने के लिए एक अरब डॉलर यानी 8400 करोड़ रुपये से अधिक पैसे लगाने की योजना बना रही है. बुधवार को सेमीकॉन इंडिया 2024 में एनएक्सपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ कर्ट सीवर्स ने कहा कि कंपनी पूरे उद्योग के साथ जुड़ रही है.

ये भी पढ़ें :- रूस- यूक्रेन युद्ध में शांति होगी बहाल! भारत करेगा बड़ा कमाल, जर्मनी में JS तो रूस पहुंचे डोभाल

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This