Stock Market: बड़ी उछाल लेकर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी उछाल लेकर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स आज 0.65 प्रतिशत यानी 520 अंक की बढ़त के साथ 80,116 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी आज 0.67 प्रतिशत यानी 161 अंक की बढ़त के साथ 24,328 के स्‍तर पर बंद हुआ है.

बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.  आज एनएसई पर ट्रेडेड 2931 शेयरों में से 1516 शेयर हरे निशान पर, 1340 शेयर लाल निशान पर और 75 शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए.

इन शेयरों में दर्ज की गई तेजी

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में आज आईटी शेयर टॉप पर रहे हैं. सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक में 7.72 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 4.63 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 4.59 प्रतिशत, इन्फोसिस में 3.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.56 प्रतिशत और टीसीएस में 2.84 प्रतिशत दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक में 2.07 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 1.98 प्रतिशत, एसबीआई में 1.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 0.87 प्रतिशत, आईटीसी में 0.68 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.10 प्रतिशत दर्ज हुई.

आईटी शेयरों में शानदार उछाल

बात करें सेक्टोरल इंडेक्‍स की तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 4.33 प्रतिशत की दर्ज हुई है. इसके बाद निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.77 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 2.42 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.55 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.76 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.39 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.16 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.33 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.75 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.84 प्रतिशत की तेजी आई.

इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.81 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.01 प्रतिशत की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें :- Pahalgam Attack: हमले के विरोध में बंद रहा जम्मू-कश्मीर, घाटी में पहली बार इतना बड़ा शटर डाउन

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version