Stock Market: बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुए. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 341.04 अंकों यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त लेकर 74,169.95 अंकों पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स 111.55 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,508.75 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि आज एक समय बीएसई सेंसेक्स 74,376.35 अंकों के इंट्राडे हाई और निफ्टी 22,577.00 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था. हालांकि, शेयरों में बिकवाली हावी होने के वजह से इसमें गिरावट दर्ज की गई.

बजाज फिनसर्व के स्‍टॉक्‍स में जबरदस्त तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. वहीं 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 17 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 3.59 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आईटीसी के शेयर सबसे अधिक 0.98 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

महिंद्रा, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में भी बढ़त

बीएसई सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.41 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.31 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.90 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.63 फीसदी, जोमैटो 1.54 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.45 फीसदी, सनफार्मा 1.26 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.07 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.85 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.72 फीसदी, टाटा स्टील 0.63 फीसदी, इंफोसिस 0.62 फीसदी, एचसीएल टेक 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

जबकि दूसरी ओर नेस्ले इंडिया के शेयर 0.76 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.54 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.40 फीसदी, टीसीएस 0.35 फीसदी, पावरग्रिड 0.19 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 फीसदी, लार्सन एंड टु्ब्रो 0.17 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- 11 महीनों में 54% बढ़ा भारत का स्मार्टफोन निर्यात, पहुंचा 21 बिलियन डॉलर के पार

 

 

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version