Stock Market: गुरुवार को कैसे खुला बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है. बाजार के सभी बड़े इंडेक्स में खरीदारी दर्ज की गई है. फिलहाल, बीएसई सेंसेक्स(BSE Sensex) 294.04 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,237 अंक के लेवल पर कारोबार करते दिखा. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 113 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की मजबूती लेकर 22,268 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

इन शेयरों में तेजी

आज सुबह  करीब 9:30 बजे तक एनएसई निफ्टी 1683 अंक की तेजी के साथ और 276 शेयर दबाव के साथ कारोबार करते दिखे. सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, IT, पीएसयू बैंक, फिनसर्विस, फार्मा, मेटल और रियल्टी शेयरों में दर्ज की गई है. हालांकि, हेल्थकेयर इंडेक्स में लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

गेनर्स और लूजर्स

आज के कारोबार में पावर ग्रिड, M&M, भारती एयरटेल, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाटा मोटर्स, SBI, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, ICICI Bank, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, NTPC, आईटीसी,सनफार्मा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

वैश्विक बाजारों का हाल  

बात करें ग्‍लोबल मार्केट की तो टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के मार्केट्स में हरे निशान में कारोबार हो रहा है. बता दें कि अमेरिकी बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे. कच्चे तेल में मामूली तेजी देखी गई है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, कहीं हीटवेव तो कहीं आंधी पानी का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Latest News

पाकिस्तान जाने का सपना संजो रहे थे ट्रंप, ईरान ने शांति वार्ता के दूसरे दौर में हिस्सा लेने से कर दिया इनकार

Iran US Peace Talks: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा है कि देश ने अमेरिका के साथ...

More Articles Like This

Exit mobile version