LPG Price Today: घर का सिलेंडर हुआ महंगा या सस्ता? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का नया रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: नवंबर की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बदलाव को लेकर नई अपडेट सामने आई है. 5 नवंबर को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर फिलहाल पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है. हालांकि, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है. तेल कंपनियों ने 1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ाई थी. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 2,820 रुपये हो गया है. आइए जानते हैं दिल्ली, नोएडा, मुंबई, कोलकाता, पटना समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट.

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत इस प्रकार है.

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये
रांची 1,010.50 रुपये
जोधपुर 949.00 रुपये
देहरादून 952.00 रुपये

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर से 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले सिलेंडर के भाव इस प्रकार हैं.

शहर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 2,820.00 रुपये
नोएडा 2,757.50 रुपये
मुंबई 2,774.50 रुपये
कोलकाता 2,964.00 रुपये
पटना 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 2,774.00 रुपये
रांची 2,995.00 रुपये
जोधपुर 2,862.00 रुपये
देहरादून 2,865.00 रुपये

लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में नवंबर में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे पहले 1 सितंबर को इसकी कीमत में 9.50 रुपये और 1 अक्टूबर को 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. अब 1 नवंबर से 10 रुपये की नई वृद्धि के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820 रुपये हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ता है. इन कारोबारों में रोजाना बड़ी मात्रा में LPG का इस्तेमाल होता है. ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने से खाना बनाने की लागत बढ़ सकती है और कारोबारियों का खर्च भी प्रभावित हो सकता है.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में क्यों नहीं हुआ बदलाव?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में समीक्षा की जाती है. इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल के भाव, रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर समेत कई कारकों से प्रभावित होती हैं. हालांकि, हर महीने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होना जरूरी नहीं है. इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.

Latest News

JD Vance on US Midterm Election: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने माना ईरान युद्ध की वजह से हारे अमेरिकी मध्यावधि चुनाव, बोलें- ‘हमारे खिलाफ हो गए...

JD Vance on US Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत के बाद रिपब्लिकन पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version