LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today 27 June 2026: महंगाई के दौर में हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का इंतजार करोड़ों परिवारों को रहता है. अगर आप भी आज यानी 27 जून 2026 को घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें. राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज LPG और CNG की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है. यानी उपभोक्ताओं को फिलहाल पहले वाली कीमत पर ही गैस मिलेगी. हालांकि, जून महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.

आज क्या हैं घरेलू LPG सिलेंडर के दाम?

27 जून 2026 को 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश के प्रमुख शहरों में सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं.

  • दिल्ली : ₹942.00
  • मुंबई : ₹941.50
  • कोलकाता : ₹968.50
  • चेन्नई : ₹958.50

प्रमुख शहरों में CNG की कीमत

CNG की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. अलग-अलग शहरों में मौजूदा रेट इस प्रकार हैं.

  • दिल्ली : ₹83.09 प्रति किलोग्राम
  • नोएडा : ₹91.70 प्रति किलोग्राम
  • गाजियाबाद : ₹91.70 प्रति किलोग्राम
  • गुरुग्राम : ₹91.15 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई : ₹79.50 प्रति किलोग्राम

कैसे तय होती हैं LPG और CNG की कीमतें?

LPG और CNG की कीमतें कई अहम कारकों पर निर्भर करती हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, परिवहन लागत और सरकार की नीतियां प्रमुख हैं. इन्हीं कारणों से देश के अलग-अलग शहरों में गैस की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

क्या आने वाले समय में सस्ता होगा गैस सिलेंडर?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में नरमी बनी रहती है, तो आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है. फिलहाल घरेलू LPG और CNG की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today:  सोने-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें क्या है रेट

Latest News

कनाडा सरकार का गैंगस्टर नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 2 दर्जन से अधिक भारतीयों को देश से निकाला

Ottawa: कनाडा ने रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अब तक 80 से अधिक लोगों...

More Articles Like This

Exit mobile version