LPG Price Today: गणेश चतुर्थी पर नहीं बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली से लखनऊ तक घरेलू और कमर्शियल LPG के रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: अगर आपके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आप नया सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के LPG Price जरूर जान लें. गणेश चतुर्थी के मौके पर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी ग्राहक अभी भी पुराने रेट पर ही गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं.

घरेलू इस्तेमाल के लिए 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर और कारोबार में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के शहरवार भाव अलग-अलग हैं. इसलिए बुकिंग करने से पहले अपने शहर का ताजा रेट देख लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. इससे आपको सिलेंडर की कीमत का सही अंदाजा रहेगा और महीने का बजट मैनेज करने में भी आसानी होगी.

शहरवार घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
मुंबई 941.50 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
कोलकाता 968.00 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
चेन्नई 957.50 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
बेंगलुरु 944.50 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
लखनऊ 942.50 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
नोएडा 942.80 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
वाराणसी 943.10 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम
रांची 999.50 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम

19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट

शहर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 2,747.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई 2,701.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता 2,884.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई 2,916.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु 2,831.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
लखनऊ 2,755.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
नोएडा 2,760.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
वाराणसी 2,757.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
रांची 2,933.00 रुपये प्रति 19 किलोग्राम

सिलेंडर लेते समय इन चीजों को जरूर जांचें

LPG सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय केवल कीमत देखना ही काफी नहीं है. सिलेंडर की प्लास्टिक सील और सेफ्टी कैप को भी ध्यान से जांचना चाहिए. अगर सील टूटी हुई दिखाई दे या सिलेंडर पहले से खुला हुआ लगे, तो उसे लेने से बचें. इसके अलावा सिलेंडर पर दी गई टेस्टिंग या एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी भी देखना जरूरी है. सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर बनी तीन पट्टियों में से किसी एक पर अंग्रेजी का अक्षर A, B, C या D और उसके साथ एक नंबर लिखा होता है, जैसे D28. इसी कोड से सिलेंडर की टेस्टिंग अवधि का पता चलता है. अगर सिलेंडर की टेस्टिंग अवधि निकल चुकी है, तो ऐसा सिलेंडर स्वीकार नहीं करना चाहिए. इसलिए गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय सील, सेफ्टी कैप और टेस्टिंग कोड तीनों की जांच जरूर करें.

यह भी पढ़े: प्रशंसा नहीं, सही आलोचना इंसान को बनाती है बेहतर- दिव्य मोरारी बापू

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version