Paytm पेमेंट सर्विस के सीईओ नकुल जैन ने दिया इस्तीफा, जल्द नए नाम का होगा ऐलान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paytm पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ नकुल जैन ने इस्तीफा दे दिया है. इस बात की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग में कंपनी ने सोमवार को दी. कंपनी ने बताया कि नकुल जैन ने अपने खुद के कारोबारी सफर की शुरुआत के लिए पद छोड़ा है.

कंपनी ने बताया कि इस पद के लिए नए विकल्‍प की तलाश की जा रही है और जल्‍द ही नए नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी. ऐसे में ही पीपीएसएल अपने विकास को आगे बढ़ाने और अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

RBI ने खारिज किया पेटीएम का आवेदन

बता दें कि कंपनी के सीईओ ने ऐसे समय में इस्‍तीफा दिया है जब फिनटेक अपने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए केंद्रीय बैंक की मंजूरी का इंतजार कर रहा है.  दरअसल, नवंबर 2022 में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एफडीआई मानदंडों का पालन न करने के कारण पेटीएम के आवेदन को खारिज कर दिया था.

अगस्त 2024 में मिल गई थी मंजूरी

हालांकि अगस्त 2024 में पेटीएम को पीपीएसएल में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए सरकार से अनुमति मिल गई थी, जिसके बाद कंपनी ने पीए लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन किया. पीपीएसएल का कहना है कि अनुमोदन की प्रतीक्षा करते हुए वह अपने वर्तमान के ऑनलाइन व्यापारियों को भुगतान सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा.

इसे भी पढें:-नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो नियुक्त किए गए IPS राजेश निरवान, अमृत मोहन प्रसाद की लेंगे जगह

 

Latest News

बलिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, रमापति राम त्रिपाठी बोले- पार्टी के सेनापति हैं बूथ अध्यक्ष

बलिया में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई. सम्मेलन में पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

More Articles Like This