Paytm Pocket Money Feature. अब बिना बैंक अकाउंट के भी UPI चला सकेंगे बच्चे, माता-पिता के पास रहेगा पूरा कंट्रोल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paytm Pocket Money Feature. भारत में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ रहा है. अब इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Paytm ने Pocket Money नाम से नया फीचर लॉन्च किया है. इस सुविधा के जरिए अब नाबालिग बच्चे भी बिना बैंक अकाउंट के UPI पेमेंट कर सकेंगे.

खास बात यह है कि खर्च का पूरा नियंत्रण माता-पिता या परिवार के उस सदस्य के पास रहेगा, जिसने बच्चे को अपने अकाउंट से जोड़ा होगा. यह फीचर उन परिवारों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है, जहां बच्चे रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चों के लिए बार-बार माता-पिता पर निर्भर रहते हैं.

क्यों शुरू किया गया Pocket Money फीचर?

अक्सर किशोरों को स्कूल, कोचिंग, खाने-पीने या अन्य छोटे खर्चों के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है. ऐसे में उन्हें हर बार OTP मंगवाना, QR कोड भेजना या फोन करके पैसे ट्रांसफर करवाने पड़ते हैं. Paytm का नया Pocket Money फीचर इस परेशानी को कम करने के लिए लाया गया है. इसके जरिए बच्चे खुद अपने मोबाइल से UPI पेमेंट कर सकेंगे, जबकि उनके खर्च की निगरानी रियल टाइम में माता-पिता करते रहेंगे.

कैसे करता है काम?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए मुख्य UPI यूजर यानी माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य बच्चे को UPI Circle के जरिए अपने बैंक अकाउंट से जोड़ सकता है. इसके बाद बच्चे अपने मोबाइल से सीधे UPI पेमेंट कर सकेंगे. वहीं, माता-पिता हर महीने खर्च की सीमा तय कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे बदल भी सकते हैं.

सुरक्षा के लिए बनाए गए खास नियम

Paytm ने इस फीचर में कई सुरक्षा उपाय भी शामिल किए हैं, ताकि बच्चे जरूरत से ज्यादा खर्च न कर सकें.

  • पूरे महीने में अधिकतम 15,000 रुपये तक खर्च किया जा सकता है.
  • एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है.
  • शुरुआती दिनों में कुछ अतिरिक्त खर्च संबंधी पाबंदियां लागू रहती हैं.
  • मोबाइल फोन में पासवर्ड या स्क्रीन लॉक होना जरूरी है.
  • इस फीचर के जरिए नकद निकासी (Cash Withdrawal) नहीं की जा सकती.
  • इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.
  • माता-पिता किसी भी समय इस सुविधा को बंद या हटाने का विकल्प रखते हैं.

बच्चों को मिलेगी पैसों की बेहतर समझ

Pocket Money फीचर का उद्देश्य केवल डिजिटल पेमेंट की सुविधा देना नहीं, बल्कि बच्चों में वित्तीय अनुशासन विकसित करना भी है. इस सुविधा के जरिए बच्चे बजट बनाना, जरूरत के अनुसार खर्च करना और पैसों का सही इस्तेमाल करना सीख सकते हैं. वहीं, डिजिटल ट्रांजैक्शन होने की वजह से हर खर्च का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहता है, जिससे माता-पिता खर्च पर आसानी से नजर रख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Gulmarg Gondola: फिर बहाल हुई केबल कार सेवा, CM उमर ने दिखाई हरी झंडी

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version