Petrol Diesel Price Today: आज 12 अप्रैल 2026, रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 96.57 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है, जबकि ब्रेंट क्रूड का रेट 95.20 डॉलर प्रति बैरल रहा. वैश्विक स्तर पर कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में फ्यूल के दाम और नीचे आ सकते हैं. हालांकि अभी तक इस गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला है और घरेलू स्तर पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
देश की तीन प्रमुख तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनियां कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं ताकि आम उपभोक्ताओं पर अचानक महंगाई का दबाव न पड़े. हालांकि अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण कीमतों में हल्का अंतर जरूर देखने को मिलता है.
दिल्ली में आज का रेट
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 94.77 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. अप्रैल 2026 में अब तक पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और पूरे महीने अधिकतम और न्यूनतम कीमत एक समान रही है. वहीं डीजल का रेट 87.67 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है, जो पिछले दिनों के समान ही बना हुआ है और इसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें
देश के अन्य बड़े महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 104.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 101.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है, जिससे साफ है कि देशभर में फिलहाल कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.
राज्यों में पेट्रोल के अलग-अलग रेट
अगर राज्यों की बात करें तो पेट्रोल की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 109.44 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में यह 92.50 रुपये प्रति लीटर है. असम में 98.82 रुपये, बिहार में 106.26 रुपये, चंडीगढ़ में 94.30 रुपये, छत्तीसगढ़ में 101.32 रुपये, गोवा में 96.50 रुपये, गुजरात में 94.99 रुपये, हरियाणा में 95.75 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 94.60 रुपये, जम्मू-कश्मीर में 99.26 रुपये, झारखंड में 98.58 रुपये, कर्नाटक में 103.28 रुपये, केरल में 106.41 रुपये, मध्य प्रदेश में 107.46 रुपये, महाराष्ट्र में 104.79 रुपये, पंजाब में 97.99 रुपये, राजस्थान में 105.43 रुपये, तमिलनाडु में 101.85 रुपये, तेलंगाना में 108 रुपये, उत्तर प्रदेश में 95.15 रुपये और पश्चिम बंगाल में 105.74 रुपये प्रति लीटर के आसपास पेट्रोल बिक रहा है, जो यह दर्शाता है कि पूरे देश में कीमतें एक समान नहीं हैं.
क्यों अलग-अलग होते हैं फ्यूल के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, जिसका मुख्य कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला VAT है. हर राज्य अपने हिसाब से टैक्स तय करता है, जिससे फाइनल कीमत में अंतर आ जाता है. इसके अलावा पेट्रोल और डीजल को अभी तक GST के दायरे में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि ऐसा करने से केंद्र और राज्य सरकारों के राजस्व पर असर पड़ सकता है.
कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई अहम फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स, रिफाइनिंग लागत और बाजार में मांग और सप्लाई का संतुलन शामिल हैं. इन सभी कारकों के आधार पर रोजाना सुबह 6 बजे तेल कंपनियां कीमतों को अपडेट करती हैं, हालांकि कई बार कीमतों को स्थिर भी रखा जाता है.
सरकार का हालिया फैसला
हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट चार्ज को 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसके अलावा जेट फ्यूल (ATF) पर भी एक्सपोर्ट चार्ज को 29.5 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि पेट्रोल पर यह चार्ज अभी भी शून्य रखा गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.
यह भ्री पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट