Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई टेंशन, CNG भी हुई महंगी; जानें आपके शहर में आज के नए रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today: देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी का असर अभी लोगों की जेब पर महसूस ही हो रहा था कि अब CNG की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है. आज CNG के दाम में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिससे रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

हालांकि आज यानी 17 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसके बावजूद देश के कई बड़े शहरों में तेल की कीमतें पहले से ही काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अचानक लिए गए इस फैसले ने आम लोगों से लेकर व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक को प्रभावित किया.

कई लोगों के घरेलू बजट पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी पड़ता है. जब पेट्रोल और डीजल महंगे होते हैं तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे सब्जियों, खाद्य पदार्थों और अन्य सामानों की कीमतें भी बढ़ने लगती हैं.

देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली
पेट्रोल: 97.77 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 90.67 रुपए प्रति लीटर

मुंबई
पेट्रोल: 106.68 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 93.14 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल: 108.70 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 95.13 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई
पेट्रोल: 103.67 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 95.25 रुपए प्रति लीटर

दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों का हाल

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों और देश के अन्य बड़े शहरों में भी तेल की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

नोएडा
पेट्रोल: 97.76 रुपए
डीजल: 90.99 रुपए

गुरुग्राम
पेट्रोल: 98.47 रुपए
डीजल: 90.94 रुपए

हैदराबाद
पेट्रोल: 110.89 रुपए प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल: 110.61 रुपए प्रति लीटर

पटना
पेट्रोल: 108.92 रुपए प्रति लीटर

जयपुर
पेट्रोल: 107.61 रुपए प्रति लीटर

आखिर क्यों बढ़ रही हैं तेल की कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक आई तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए हालात बताए जा रहे हैं. पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के कारण दुनिया इस समय बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है. युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी हैं. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव का सीधा असर घरेलू तेल कीमतों पर भी दिखाई देता है. अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में आम जनता को महंगाई के और झटके लग सकते हैं.

यह भी पढ़े: FD, Mutual Fund या सोना, 5 लाख रुपए पर 5 साल में कौन देगा आपको सबसे ज्यादा रिटर्न?

Latest News

भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक बना नीदरलैंड, PM मोदी बोले-दुनिया नहीं पकड़ पा रही हमारी रफ्तार

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रॉब जेटन के बीच द हेग में हुई अहम बैठक के बाद भारत...

More Articles Like This

Exit mobile version