Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र से लेकर Bihar तक महंगा, तो यूपी-MP में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्या है कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आज लगभग सपाट बनी हुई हैं. मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड हरे निशान में रहते हुए 71.41 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 76.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र और बिहार सहित अन्य कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि, इन सभी जगहों पर कीमतों में बदलाव में 50 पैसे से कम ही है. दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल 85 पैसे के करीब सस्ता हो गया है. इसके अलावा झारखण्ड, एमपी, राजस्थान, यूपी और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.– चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये, जबकि डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. – गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. – पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये, जबकि डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Latest News

BRICS Summit 2026: PM मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें, मलेशिया, इथियोपिया और UAE के साथ रिश्तों पर हुई अहम बातचीत

BRICS Summit 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया, इथियोपिया और UAE के शीर्ष नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन मुलाकातों में व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, क्षमता निर्माण और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version