Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों एक बार फिर उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 82 डॉलर को भी पार कर गया है. इसका असर वैलेंटाइन डे से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिखा.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 41 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.59 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 38 पैसे गिरावट के साथ 89.76 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 30 पैसे चढ़कर 107.54 रुपये लीटर तो डीजल 28 पैसे बढ़त के साथ 94.32 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी पेट्रोल महंगा हुआ और 20 पैसे की तेजी के साथ 96.97 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 19 पैसे चढ़कर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये, जबकि डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.97 रुपये, जबकि डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: नहीं बढ़े सोना के भाव, चांदी की कीमत में उछाल; जानिए रेट

Latest News

Tamil Nadu Election 2026: पिता कमल हासन संग वोट देने पहुंचीं श्रुति हासन, पूछा- “क्या आपने वोट डाला?”

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है....

More Articles Like This