Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़ में महंगा, तो महाराष्ट्र में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. गुरुवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़कर 72.85 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड थोड़ा गिरकर 77.88 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1.21 रुपये और डीजल में 1.17 रुपये की बढ़ोतरी है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे और डीजल में 59 पैसे की तेजी है. इसके अलावा यूपी, केरल, हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं. वहीं प. बंगाल में पेट्रोल 44, डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है. पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपये, जबकि डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.23 रुपये, जबकि डीजल 89.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Latest News

New Rules From June 1: यूपीआई, पैन कार्ड, एटीएम और एलपीजी समेत कई नियम बदले, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 जून से UPI, PAN कार्ड, ATM ट्रांजैक्शन, बैंकिंग सेवाओं और LPG सिलेंडर से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं. जानिए कौन-कौन से बदलाव आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे.

More Articles Like This