Petrol Diesel Prices: पटना में महंगा, तो नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में शनिवार को कारोबार नहीं होने के चलते कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस बीच देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, जबकि जम्म-कश्मीर, केरल, झारखंड और महाराष्ट्र में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं. आईये जानते हैं अन्य राज्यों व प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version