Petrol Diesel Prices: नोएडा में सस्ता, तो जयपुर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में गुरुवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में थोड़ा उछाल दिख रहा है और ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 80 डॉलर को पार कर गया है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.43 डॉलर चढ़कर 80.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई के रेट भी आज सुबह 1 डॉलर बढ़कर 75.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, नोएडा में आज पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 96.65 रुपये लीटर बिक रहा है, तो डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 89.82 रुपये लीटर हो गया है. वहीं जयपुर में आज सुबह पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 3 पैसे की बढ़त के साथ 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: जीते जी बैकुंठ देती है भागवत की कथा: दिव्य मोरारी बापू

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये, जबकि डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: लंबे समय से सोने के भाव स्थिर, चांदी की कीमत में जरा सा उछाल; जानिए आज का रेट

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This

Exit mobile version