Petrol-Diesel Rate on August 13, 2026: कच्चे तेल में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol-Diesel Rate on August 13, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. युद्ध की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे भारत की तेल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर भी दबाव बढ़ रहा है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद 13 अगस्त, गुरुवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आज वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी उन्हें बुधवार को देनी पड़ी थी. फिलहाल देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

पेट्रोल और डीजल के दाम आम लोगों के मासिक बजट से सीधे जुड़े होते हैं. खासकर रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए ईंधन की कीमत में होने वाला छोटा बदलाव भी महीने के खर्च पर असर डाल सकता है. वहीं, पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों की लागत बढ़ सकती है. इसका असर उन कारोबारों पर भी पड़ता है, जो सामान की ढुलाई के लिए सड़क परिवहन पर निर्भर हैं.

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

13 अगस्त 2026 को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट इस प्रकार हैं.

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
नोएडा 102.12 रुपये 95.21 रुपये
मुंबई 111.21 रुपये 97.83 रुपये
चेन्नई 107.74 रुपये 99.55 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
लखनऊ 101.86 रुपये 94.97 रुपये
जयपुर 112.66 रुपये 97.46 रुपये
पटना 113.37 रुपये 100.20 रुपये
भोपाल 114.54 रुपये 100.30 रुपये

क्या आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अगर लगातार ऊपर जाती हैं, तो इसका असर घरेलू ईंधन की कीमतों पर भी दबाव के रूप में दिखाई दे सकता है. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और तेल की सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता भारत के लिए कच्चे तेल की लागत बढ़ा सकती है. भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल दूसरे देशों से आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लंबे समय तक तेजी रहने पर घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बन सकती है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. अभी देश के बड़े शहरों में ईंधन के दाम स्थिर हैं, लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लगातार जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर दबाव बढ़ सकता है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने में फिर तेजी, चांदी में गिरावट, ब्याज दरों के संकेतों पर टिकी बाजार की नजर

Latest News

महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी

Duty At The Mahakumbh: महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है. यूपी के प्रयागराज में जनवरी-फरवरी...

More Articles Like This

Exit mobile version