Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में तेजी का रुख जारी है. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 90.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ. हालांकि, क्रूड में आई इस तेजी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 20 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है.
आंध्रा प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है जबकि असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं. देश में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी किए जाते हैं. आइये जानते हैं अन्य प्रमुख शहरों में भाव क्या है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये, जबकि डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
अन्य प्रमुख शहरों में कीमतें
बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये, जबकि डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
लखनऊ: पेट्रोल 94.53 रुपये, जबकि डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
नोएडा: पेट्रोल 94.94 रुपये, जबकि डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये, जबकि डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये, जबकि डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
पटना: पेट्रोल 106.06 रुपये, जबकि डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version