गुजरात और बिहार को भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, 647 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Railway Infra Project India: भारतीय रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुजरात और बिहार में दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत करीब 647.58 करोड़ रुपए है, जिनका उद्देश्य रेलवे नेटवर्क को अधिक सक्षम, सुरक्षित और तेज बनाना है.

गुजरात में बनेगा रेल ओवर रेल फ्लाईओवर

रेल मंत्रालय के अनुसार, गुजरात के कोसांबा-उमरपाड़ा सेक्शन (9.20 किमी) में करीब 344.38 करोड़ रुपए की लागत से रेल ओवर रेल (ROR) फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है और मुंबई-वडोदरा मुख्य लाइन से जुड़ा हुआ है.

इस रूट पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर होने के कारण सीधा कनेक्शन देना संभव नहीं है. ऐसे में फ्लाईओवर बनने के बाद सतह पर क्रॉसिंग खत्म हो जाएगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और निर्बाध हो सकेगा.

बिहार में बनेगा नया रेल बाईपास

बिहार के भागलपुर में 303.20 करोड़ रुपए की लागत से 13.38 किमी लंबा नया रेल बाईपास बनाया जाएगा. यह बाईपास गोनुधाम हॉल्ट को सबौर से जोड़ेगा. रेल मंत्रालय का कहना है कि इस परियोजना से भागलपुर जंक्शन पर बढ़ते ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जहां फिलहाल क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है.

ट्रेनों की आवाजाही होगी तेज

अभी भागलपुर में कई ट्रेनों को दिशा बदलने के लिए इंजन रिवर्स करना पड़ता है, जिससे देरी होती है. नए बाईपास के बनने से यह समस्या खत्म होगी और ट्रेनों की आवाजाही अधिक तेज और समयबद्ध हो सकेगी.

कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सुधार

रेल मंत्रालय ने बताया कि ये दोनों प्रोजेक्ट्स रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़ कम करने की बड़ी योजना का हिस्सा हैं. इससे यात्री और माल ढुलाई दोनों में सुधार होगा, साथ ही सुरक्षा और संचालन की दक्षता भी बढ़ेगी.

यह भी पढ़े: Railway Ticket Rule Change: कन्फर्म टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, दलालों पर लगेगी लगाम; यात्रियों को मिली नई सुविधा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version