इस दिन RBI बोर्ड को संबोधित करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बेहद खास है ये बैठक

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RBI Board: बजट पेश करने के बाद अब वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करेंगी. एमपीसी की बैठक के एक दिन बाद यानी 8 फरवरी को वित्‍त मंत्री का संबोधन होगा. अपने संबोधन के दौरान वे मांग बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स में दी गई ऐतिहासिक और जबरदस्त राहत सहित आम बजट 2025-26 के प्रमुख प्रस्तावों के बारे में बताएंगी.

बेहद अहम बैठक

1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद की ये एक बेहद अहम बैठक बताई जा रही है. इस बैठक में वित्त मंत्री भारतीय रिजर्व बैंक बोर्ड के सदस्यों को संबोधित करेंगी और सरकार द्वारा बजट में उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगी, ताकि देश की वृद्धि और राजकोषीय समझदारी के बीच अच्छा संतुलन बना रहे.

ब्याज दरें घटाने पर हो सकता है अहम फैसला

केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आज, 4 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें लिए गए फैसले का ऐलान 7 फरवरी को होगा. इसके बाद वित्‍त मंत्री आईबीआई बोर्ड को संबोधित करेंगी. माना जा रहा है कि एमपीसी की बैठक में केंद्रीय बैंक प्रमुख नीतिगत दर को घटाने का फैसला कर सकता है. वित्त मंत्री स्थापित परंपरा के मुताबिक, बजट के बाद आरबीआई बोर्ड को संबोधित करेंगी. सीतारमण के साथ वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के सचिव, व्यय सचिव, वित्तीय सेवा सचिव और अन्य अधिकारी भी रहेंगे.

इस बार के बजट में मिडल क्लास की बल्‍ले-बल्‍ले

बता दें कि 1 फरवरी को संसद में पेश किए गए आम बजट में सरकार ने कई बड़े और अहम ऐलान किए थे. इस पूरे बजट में देश की करोड़ों मध्‍यम वर्गीय परिवार और किसानों का खास ध्यान रखा गया है. केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने नई टैक्स व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय को पूरी तरह से टैक्स फ्री करने की घोषणा की है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए ये छूट 12.75 लाख रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है.

ये भी पढ़ें :- Mahakumbh 2025: संगम घाट पर पहुंचे भूटान के राजा, स्नान के बाद हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

 

 

 

Latest News

अमेरिकी विमान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, इलाके की सभी सड़कें बंद

Plane Crash in US: अमेरिका के मिसौरी के एक एयरपोर्ट के पास स्काईडाइविंग करने वाला एक विमान  क्रैश हो...

More Articles Like This