Sensex Closing Bell: शेयर बाजार धड़ाम, जानें किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

Stock Market: वैश्विक बाजार (global market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए. आज के कारोबार में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में भारी गिरावट देखी गई.

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन कारोबार में BSE सेंसेक्स 900 अंक फिसल गया. वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 265 अंक की गिरावट देखने को मिली. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.94 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत फिसल गया.

4 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

लगातार छठे दिन भारी बिकवाली का दबाव घरेलू शेयर बाजार पर हावी रहा. सेंसेक्स (Sensex) 900 अंक लुढ़ककर चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया. BSE सेंसेक्स (Sensex) में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेंक्‍स 900.91 अंक यानी 1.41 प्रतिशत गिरकर 63,148.15 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,774.16 की ऊंचाई तक गया और फिर नीचे में 63,092.98 के लेवल पर आ गया.

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 264.90 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. दिन के अंत में निफ्टी 18,857.25 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 19,041.70 हाई हुआ. फिर नीचे में 18,837.85 तक आया.

इनका शेयर टॉप गेनर

आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. Axis Bank, ITC, HCL टेक, NTPC और इंडसइंड बैंक के शेयर आज सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा फायदे में एक्सिस बैंक के शेयर रहे. इसके शेयर 1.74 प्रतिशत तक चढ़ गए.

M&M के शेयर बने टॉप लूजर

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर लाल निशान पर क्‍लोज हुए. M&M, Bajaj Finance, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया के शेयर सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा घाटा M&M के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 4.06 प्रतिशत गिर गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version