Sensex Closing Bell: तेजी के बाद गिरा भारतीय शेयर बाजार, 210 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. इस तरह लगातार चार सत्रों से जारी बढ़त का सिलसिल थम गया. इस दौरान, रियल एस्टेट, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण प्रमुख बेंचमार्क नीचे गिर गए, जबकि मेटल शेयरों ने व्यापक रुझान के विपरीत रुख अपनाया. फॉर एंड ओनर्स एक्सपायरी को लेकर बाजार में अस्थिरता बनी रही.

वहीं, बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति संबंधी फैसले से पहले निवेशक सतर्क नजर आए. एनएसई निफ्टी50 159 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,614.90 पर बंद हुआ, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. इस बीच, व्यापक बाजारों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने इस प्रवृत्ति को उलटते हुए 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया.

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनी के शेयर

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मीडिया (2.03 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी मेटल (0.91 प्रतिशत की तेजी) को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.15 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.88 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.66 प्रतिशत,निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.56 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

निफ्टी 50 इंडेक्स में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, बजाज-ऑटो, मैक्स हेल्थकेयर, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि इसके विपरीत अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को, ट्रेंट, आईटीसी, इटरनल और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version