Sensex Closing Bell: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, 1233 अंक उछला सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 1,233.25 अंक या 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,692.78 और निफ्टी 387.70 अंक या 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,440.80 पर बंद हुआ. बाजार की तेजी को सहारा कमोडिटीज और एनर्जी स्टॉक्स से मिला. सूचकांकों में निफ्टी ऑयलएंडगैस 5.95 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 4.01 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे.

इसके अलावा, निफ्टी एनर्जी 3.92 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 3.21 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.70 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.34 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.23 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे अधिक तेजी दिखाने वाले सूचकांक थे. दूसरी तरफ, निफ्टी मीडिया -0.76 प्रतिशत, निफ्टी आईटी -0.50 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -0.14 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा -0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 682.15 अंक या 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,983.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 131.70 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बीईएल, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, आईटीसी और एचसीएल टेक गेनर्स थे. इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और टीसीएस लूजर्स थे.

भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह की मजबूत शुरुआत की

जानकारों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह की मजबूत शुरुआत की. इसके पीछे मुख्य कारण उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के नतीजे और घरेलू स्तर पर सकारात्मक संकेत रहे. अक्टूबर में यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि ने त्योहारी सीजन की अच्छी मांग को दर्शाया, जिससे बाजार का उत्साह और बढ़ा. साथ ही, सकल जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी ने घरेलू खपत और आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को पुष्टि की. उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर भी हालात अनुकूल रहे, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई राजनयिक कोशिशों ने ऊर्जा लागत और भू-राजनीतिक जोखिमों से जुड़ी चिंताओं को कम करने में मदद की.

More Articles Like This

Exit mobile version