Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell:  वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला. इस बीच, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 में 0.50 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,524.26 की तुलना में 511.15 अंक उछलकर 74,035.41 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,123 से 136.05 अंक चढ़कर 23,259.05 पर खुला.

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 409.79 अंकों यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,934.05 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 122.15 (0.53 प्रतिशत) की तेजी के साथ 23,245.15 पर कारोबार करता नजर आया. व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.09 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

इन शेयरो में दिखी बढ़त

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए. वहीं, निफ्टी आईटी में गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जबकि इसके विपरीत टाइटन, इंफोसिस, एनटीपीसी, कोल इंडिया और मैक्स हेल्थ के शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

दरअसल, ईरान ने इजरायल पर हमले रोक दिए, लेकिन चेतावनी दी कि अगर इजरायल लेबनान में अपना अभियान जारी रखता है तो तेहरान फिर से हमले शुरू कर देगा. इसी बीच, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की स्थिति पर सवाल उठने लगे. एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. हालांकि ईरान और इजरायल के बीच बने नाजुक शांति समझौते के लंबे समय तक कायम रहने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है.

Latest News

Benefits of Clay Pots in Summer: गर्मी में क्यों फायदेमंद हैं मिट्टी के घड़े, कुल्हड़ और क्ले बॉटल? जानिए बड़े लाभ

भीषण गर्मी के बीच मिट्टी के बर्तन एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. घड़ा, कुल्हड़ और क्ले बॉटल न सिर्फ पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version