Sensex opening bell: मध्य पूर्व में तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्‍स में आई गिरावट  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 963 अंक या 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,899 और निफ्टी 303 अंक या 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,563 पर था.

शुरुआती कारोबार में बाजार में करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे. ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में सबसे अधिक दबाव था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इटरनल, इंडिगो, एमएंडएम, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एलएंडटी, मारुति सुजुकी,बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे. दूसरी तरफ टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गेनर्स थे.

ज्यादा एशियाई बाजारों में बिकवाली है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार लाल निशान में खुले थे. अमेरिकी बाजार का मुख्य सूचकांक डाओ बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ था.

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव बना गिरावट की वजह

बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में अब तेल टैंकरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे इसमें और इजाफा हो गया है.

इस कारण से कच्चे तेल में बड़ी तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 9.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.54 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी करीब 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.14 डॉलर प्रति बैरल पर था.

इसे भी पढें:-PM Modi की ‘आध्यात्मिक शक्ति’ के कायल हुए रवि किशन, कहा- ‘कोई तोड़ नहीं सकता…’

Latest News

दिल्ली-NCR में 42°C के टॉर्चर के बाद बारिश से राहत, जानें आज आंधी-तूफान को लेकर क्या है अपडेट?

Delhi Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बाद आखिरकार आज...

More Articles Like This

Exit mobile version