Sensex opening bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक गिरा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. इस दौरान निफ्टी के तकरीबन सभी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली. शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 498 अंकों यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,072 के स्तर पर था. तो वहीं एनएसई निफ्टी 134 अंक यानी 0.52 प्रतिशत टूटकर 25,560 के स्तर पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में दिखी बढ़त

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और सिप्ला के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसकी वजह से बाजार कमजोरी के साथ खुला.

वैश्विक बाजारों का माहौल

वैश्विक बाजारों का माहौल भी फिलहाल सतर्क बना हुआ है, जिसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है, जिसमें उन्होंने 8 यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की बात कही है. यूरोपीय देशों ने ट्रंप की ग्रीनलैंड को हासिल करने की योजना का विरोध किया है, जिससे वैश्विक निवेशकों में चिंता बढ़ गई है.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें रेट

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version