Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 136 अंक फिसला सेंसेक्‍स

 Share Market: हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सोमवार को सेंसेक्स 136.61 अंक गिरकर 65,872.54 पर पहुंचा. वहीं, निफ्टी 39.7 अंक गिरकर 19,634.55 के लेवल पर आ गया. आज भारतीय शेयर बाजार IT शेयरों में गिरावट के कारण कमजोर रुख के साथ ओपेन हुए. जबकि, टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस मिलने के बाद कैसीनो ऑपरेटर डेल्टा कॉर्प 10% गिर गया. सुबह 09:19 बजे तक निफ्टी 50 0.1% गिरकर 19,643 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स  0.1% फिसलकर 65,943 अंक पर आ गया था. आईटी शेयर 0.3% गिरे.

पहले से ही थी सुस्‍त शुरुआत की उम्‍मीद

बता दें कि बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी के सोमवार को सुस्त शुरुआत की उम्मीद पहले से ही थी. वैश्विक ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की आशंका के कारण पिछले सप्ताह बेंचमार्क द्वारा कई महीनों में सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि भारतीय शेयरों की सुस्‍त शुरुआत हो सकती है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version