Stock Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 180 अंक नीचे, निफ्टी भी फिसला

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. बीएसई का सेंसेक्स 180.20 अंक यानी 0.23% टूटकर 77,483.80 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 72.50 अंक यानी 0.30% गिरकर 24,100.55 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

आईटी शेयरों ने बढ़ाया दबाव

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव साफ दिखाई दिया और इस गिरावट की अगुवाई आईटी शेयरों ने की. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी सबसे बड़ा लूजर रहा. इसके अलावा निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी भी लाल निशान में रहे.

कुछ सेक्टरों में दिखी खरीदारी

हालांकि कुछ सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कमोडिटी हरे निशान में कारोबार करते दिखे, जिससे बाजार में मिलाजुला रुख बना रहा.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में SBI, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंडिगो और एलएंडटी जैसे शेयरों में बढ़त रही. वहीं एचसीएल टेक, इन्फोसिस, सन फार्मा, टीसीएस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, आईटीसी, ट्रेंट, बीईएल, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.

मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन

मार्केट कैप के हिसाब से लार्जकैप शेयरों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 85.55 अंक यानी 0.14% बढ़कर 60,038.35 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27 अंक गिरकर 17,693 पर रहा.

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत

वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले. एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल टोक्यो में हल्की तेजी रही. इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला.

अमेरिकी बाजार भी दबाव में

अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. डाओ जोन्स 0.36% गिरकर 49,310.32 पर बंद हुआ, जबकि टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.89% टूटकर 24,438.50 पर आ गया.

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोरी की बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं. होरमुज स्ट्रेट में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है.

यह भी पढ़े: Delhi Weather: 43°C तक पहुंचा पारा, गुरुवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; लू का अलर्ट जारी

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This

Exit mobile version