Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: ग्‍लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई. जिससे बीएसई सेंसेक्स लगभग 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स आज पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरावट के साथ 72,886 के स्‍तर पर ओपेन हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 72,484.82 निचले स्तर तक पहुंच गया था.

दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 453.85 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट लेकर 72,643.43 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स की तीस कंपनियों में से 24 के शेयर लाल निशान में बंद हुए. जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.68 प्रतिशत यानी 150.10 अंक की गिरावट के साथ 22,000 के लेवल से नीचे आते हुए 21,996.55 के लेवल पर बंद हुआ.

आज के टॉप लूजर्स

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 5.01 प्रतिशत की गिरावट आई. साथ ही टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

आज के टॉप गेनर्स

दूसरी ओर, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक के शेयर आज के टॉप गेनर्स रहें.

शेयर बाजार में गिरावट की वजह?

आपको बता दें कि विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार से पैसा निकालने के साथ ग्‍लोबल मार्केट्स में सुस्ती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी को लेकर चिंताओं के कारण आज मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए.

वैश्विक बाजारों का हाल

बात करें एशियाई बाजार की तो साउथ कोरिया का सियोल, जापान टोक्यो और हांगकांग निचले स्तर पर क्‍लोज हुए. वहीं शंघाई हरे निशान में क्‍लोज हुआ. इसके अलावा यूरोपीय मार्केट मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि गुरुवार को अमेरिकी बाजार नेगेटिव दायरे में बंद थें.

ये भी पढ़ें :- Himachal News: अनुराग ठाकुर ने ऊना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version