Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बहुत दिनों बाद आज हरे निशान में खुला बाजार एक समय जबरदस्त बढ़त ले चुका था, लेकिन कारोबार के अंत में अचानक भयानक गिरावट आई. जिसके बाद जबरदस्त बढ़त मामूली बढ़त में बदल गया. आज बीएसई सेंसेक्स 239.37 अंकों की बढ़त लेकर 77,578.38 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी भी मात्र 64.70 अंकों की बढ़त लेकर 23,518.50 अंकों के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि आज बीएसई सेंसेक्स 208.99 अंकों की तेजी लेकर 77,548.00 के स्‍तर पर खुला था. निफ्टी 50 भी 75.75 अंकों की बढ़त लेकर 23,529.55 के स्‍तर पर खुला था. आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 78,451.65 अंकों तक और निफ्टी 50 भी 23,780.65 अंकों तक पहुंच गया था.

इन स्‍टॉक्‍स में तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए. वहीं 13 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. दूसरी ओर निफ्टी 50 की भी 50 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे अधिक 3.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक 1.83 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

नुकसान के साथ बंद हुए ये स्‍टॉक्‍स

आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरो में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.43 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.21 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.17 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.98 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.97 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.73 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.64 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.44 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.39 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.28 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.02 प्रतिशत शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :- भारत के वस्तु निर्यात में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान जारी रही बढ़ोतरी

Latest News

पाकिस्तानी मूल के ICC चीफ करीम खान पद से बर्खास्त; महिला के आरोप लगाने के बाद हुई कार्रवाई

International Criminal Court:अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के सदस्य देशों ने एक गुप्त मतदान के जरिए कोर्ट के मुख्य अभियोजक...

More Articles Like This

Exit mobile version