Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबा‍री दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में ही बंद हुए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंजका बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 194.07 अंकों की तेजी लेकर 82,559.84 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 42.80 अंकों की तेजी लेकर 25,278.70 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज शुरुआती कारोबार में ही घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 82,725.28 अंक और निफ्टी 25,333.65 अंकों के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए.

सेंसेक्स की 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद

आज बाजार बंद होने पर सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि बाकी की 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों के शेयरों में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए.

बजाज फिनसर्व के शेयरों में जबरदस्त उछाल

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक 3.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके अलावा बजाज फाइनेंस 2.77 फीसदी, एचसीएल टेक 2.72 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.55 फीसदी, आईटीसी 1.52 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.10 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.06 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स 1.51 फीसदी, एनटीपीसी 1.45 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.18 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Breaking News: मोदी सरकार ने दी किसानों को 7 बड़ी सौगात, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये अहम फैसले

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version