Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद, जानें एशियाई बाजारों का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार बंद है. यह अवसर, भारत समेत दुनियाभर में सिख समुदाय की ओर से व्यापक रूप से मनाया जाता है. यह पर्व गुरु नानक देव की शिक्षाओं और विरासत की याद दिलाता है, जिन्होंने समानता, करुणा और मानवता की सेवा का संदेश दिया. छुट्टी के वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), और मुद्रा व कमोडिटी बाजारों समेत अन्य प्रमुख वित्तीय बाजार पूरे दिन इक्विटी और डेरिवेटिव ट्रेडिंग दोनों के लिए बंद रहेंगे. सोमवार, 18 नवंबर को बाजार अपने नियमित समय पर कारोबार शुरू करेंगा.

एशियाई सूचकांकों में आई बढ़त

शुक्रवार को अन्य एशियाई बाजारों में, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.54 फीसदी की वृद्धि हुई. इसके साथ ही ताइवान के भारित सूचकांक में भी 0.5 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी हुई. हालांकि, इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय दक्षिण कोरिया के कोस्‍पी सूचकांक में 0.4 फीसदी की गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड फिलहाल 72.13 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें :-   Petrol Diesel Prices: देव दिवाली पर  पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version