Stock Market: भारतीय शेयर बाजार गुलजार, बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज का दिन भी काफी शानदार रहा. घरेलू शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए. गुरुवार को बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 899.01 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त लेकर 76,348.06 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स 283.05 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,190.65 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि शेयर बाजार ने आज बड़ी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था. इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स 147.79 अंकों (0.20 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 75,449.05 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 73.30 अंकों (0.32 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 22,907.60 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- भारत में Real Estate निवेश में 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी, H2 2024 में 3 बिलियन डॉलर का निवेश

  

Latest News

जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफतः तीन दिन में 25 मौतें, तीसरे दिन भी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा स्थगित

Jammu-Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में आसमान से आफत बरस रही है. लगातार तीन दिन से जारी भारी वर्षा से कई...

More Articles Like This

Exit mobile version