Stock Market: बुधवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. यह लगातार चौथा ट्रेडिंग सेशन है जब शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है. फिलहाल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 156 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी लेकर 73,919 अंक के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 49 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर 22,417 के लेवल पर दिखा. बात करें बैंक निफ्टी की तो इसमें भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. यह 115 अंक यानी 0.24 फीसदी बढ़कर 48,076 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

आज सुबह करीब 9:30 बजे तक एनएसई पर 1665 शेयर हरे निशान में और 362 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, पीएसई, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है. हालांकि, एफएमसीजी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दर्ज की गई है.

आज के गेनर्स और लूजर्स

जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, आईटीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी, विप्रो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व और टीसीएस गेनर्स की लिस्ट में है। टाइटन, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टेक महिंद्रा लूजर्स के रूप में कारोबार कर रहे हैं.

ग्लोबल बाजारों में तेजी 

वैश्विक बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल, जकार्ता और ताइपे के बाजारों में बढ़त देखी जा रही है. वहीं, बैंकॉक के बाजारों फिलहाल मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी है. डाओ सहित सभी इंडेक्स बड़ी मजबूती लेकर बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- इन राज्यों में तेजी से भाग रहा तापमान, भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version