सोमवार को कैसे बंद हुआ शेयर बाजार? जानिए Sensex-Nifty का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों (Stock Market) में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर ब्रेक लग गया. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा और मार्केट लाल निशान पर बंद हुए. हालांकि ITC, ICICI बैंक और कुछ चुनिंदा IT शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 169 अंक कमजोर हुआ. वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 38 अंक की गिरावट दर्ज हुई. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप 0.6 प्रतिशत बढ़ा.

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 168.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिर गया. दिन के अंत में सेंसेक्‍स 71,315.09 अंक पर बंद हुआ. आज यह 71,142.29 और 71,552.24 के रेंज में कारोबार किया. वहीं, दूसरी तरफ NSE निफ्टी (Nifty) में भी 38.00 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट देखी गई. निफ्टी दिन के अंत में 21,418.65 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 21,365.35 और 21,482.80 के रेंज में ट्रेड हुआ.

ये भी पढ़ें :- Margashirsha Purnima 2023: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त व महत्व

आज के Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फाइनैंस, HCL टेक और एशियन पेंट्स आज सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा फायदा सन फार्मा के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 1.25 प्रतिशत तक उछला.

Top Losers

तीन शेयरो वाले सेंसेक्स के 18 शेयर लाल निशान पर क्‍लोज हुए. पावर ग्रिड, ICICI बैंक, JSW स्टील, ITC और इंडसइंड बैंक आज सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. पावर ग्रिड के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. इसके शेयर 2.34 प्रतिशत गिर गए.

ये भी पढ़ें :- सता रही है WhatsApp पर सिक्योरिटी की चिंता? करें ये 3 प्राइवेसी सेटिंग, चार गुना बढ़ जाएगी सुरक्षा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version