Stock Market: मंगलवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स बीएसई सेंसेक्‍स 286 अंक के गिरावट के साथ ओपेन हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी (Nifty) 0.43 प्रतिशत यानी 94 अंक की गिरावट के साथ 21,960 पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 0.45 प्रतिशत यानी 324.65 अंक की गिरावट के साथ 72,423.77 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर दिखें. वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 36 शेयर लाल निशान में दिखे.

इन शेयरों में आई गिरावट

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो इसमें सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, अडानी एंटरप्राइजेज और भारती एयरटेल में देखने को मिल रही है. वहीं, सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, सिप्ला, बीपीसीएल, नेस्ले इंडिया और डॉ रेड्डी के शेयर में दर्ज की गई है.

सेक्टोरेल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी में दर्ज की गई है. निफ्टी आईटी 1.30 प्रतिशत गिरे. इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.93 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.46 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.78 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.20 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.09 प्रतिशत देखी गई. वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.88 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 0.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी के मिशन साउथ का आखिरी दिन आज, केरल में रोड शो और तमिलनाडु में करेंगे रैली

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मई महीने का अंतिम दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 31 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version