Stock Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. शेयर बाजार के सभी बड़े सूचकांक बढ़त के साथ खुले हैं. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 41 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,517 अंक पर कारोबार करते दिखा. वहीं बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 203 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,082 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

आज सुबह 9:20 बजे 1296 शेयर तेजी के साथ और 667 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे थें. लार्जकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैफ इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. ऑटो, आईटी, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, निजी बैंक और इन्फ्रा के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. वहीं, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा और मीडिया और एनर्जी इंडेक्स में दबाव दिखने को मिल रहा है.

गेनर्स और लूजर्स

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्लू स्टील, TCS, इंडसइंड बैंक, ICICI Bank, मारुति सुजुकी, मारुति सुजुकी, विप्रो, M&M, Axis Bank, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, टाटा मोटर्स, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स गेनर्स की लिस्ट में शामिल है. टाइटन, एसबीआई, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर लूजर्स के लिस्‍ट में हैं.   

ग्‍लोबल मार्केट का हाल  

एशियाई बाजारों में मिलाजुला संकेत देखने को मिल रहा है. टोक्यो और सियोल के बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे हैं, जबकि शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में तेजी आई है. बात करें अमेरिकी बाजार की तो इसमें शुक्रवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी. डाओ 1 % से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत स्थिर, जानिए आज का भाव?

 

Latest News

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में सुमित नागल की करारी हार, बिना पदक के भारत का टेनिस अभियान समाप्त

New Delhi: सुमित नागल गुरुवार को यहां हिगाशियामा पार्क टेनिस सेंटर में पुरुषों के एकल क्वार्टर फाइनल में चीन...

More Articles Like This

Exit mobile version