Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले है. बाजार के दोनों बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने ट्रेडिंग सेशन में नाकारात्‍मक शुरुआत की है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 202 अंक की गिरावट के साथ 80,514 के स्‍तर पर ओपेन हुआ. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी (NSE Nifty) 50.70 अंक की गिरावट लेकर 24,543 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में व्यापक सूचकांक लाल निशान में ही दिखे. इसके अलावा, बैंक निफ्टी इंडेक्स 179 अंक की गिरावट के साथ 52,218 के स्‍तर पर खुला.

निफ्टी पैक के शेयरों में एलटीआईमाइंडट्री, ओएनजीसी, सनफार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप पर दिखे. जबकि बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर टॉप लूजर के रूप में उभरे.

ये कंपनियां आज एफएंडओ बैन लिस्ट में

खबर के अनुसार, बलरामपुर चीनी मिल्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, वेदांता, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर और आरबीएल बैंक आज एफएंडओ लिस्‍ट होंगे.

क्रूड की कीमतें

डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें गुरुवार सुबह 0.55 प्रतिशत बढ़कर 83.30 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.31 प्रतिशत बढ़कर 85.35 डॉलर पर ट्रेड करते दिखी. शेयर बाजार में आज तेल एवं गैस, आईटी और पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक लाल निशान में ट्रेड करते दिख रहे हैं, जिनमें ऑटो, पूंजीगत सामान, बिजली, रियल्टी और मीडिया 0.5-2 फीसदी से नीचे हैं.

ये भी पढ़ें :- Violence in Bangladesh: बांग्लादेश में बवाल! आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा, बसों में लगाई आग, कई लोगों की मौत

 

 

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version