Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक! जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को दो दिन से जारी गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ. इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में तेजी के कारण बाजार चढ़कर बंद हुआ.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्‍स (Sensex) आज मामूली गिरावट लेते हुए अपने पिछले बंद भाव के 71,428.43 मुकाबले 71,410.29 पर ओपेन हुआ. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 71,676.49 के हाई और 71,200.31 के निम्‍न स्‍तर तक झूलने के बाद 0.23 प्रतिशत यानी 167.06 अंक चढ़कर 71,595.49 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64.55 अंक यानी 0.3 प्रतिशत चढ़ने के बाद 21,782.50 के लेवल पर बंद हुआ.

आज के  Top Gainers

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में स्टेट बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 3.55 फीसदी चढ़कर बंद हुआ.  इसके साथ ही सनफार्मा, आईसीआईसी बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

आज के  Top Losers

वहीं दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 2.40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इन्फोसिस सहित 14 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे.

शेयर बाजार में तेजी की वजह?

आपको बता दें कि इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले ज्यादातर बैंकिंग शेयर आज चढ़कर बंद हुए.  साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेजी का भी शेयर बाजार की सेंटीमेंट पर सकारात्‍मक असर देखने को मिला.

Jefferies ने आईटीसी का टारगेट प्राइस घटाया

इस बीच, जेफ़रीज़ (Jefferies) ने आईटीसी के स्टॉक को पहले ‘खरीदें’ से घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया है और इसके टारगेट प्राइस को भी कम कर 430 रुपये कर दिया है, जो इसके पिछले टारगेट प्राइस 520 रुपये से 17.3% कम है.

ये भी पढ़ें :- Success Story: फेसबुक की नौकरी से निकाले जाने के बाद शख्स ने शुरू की अपनी कंपनी, अब इतनी है सलाना कमाई

Latest News

Mahalakshmi Rajyog 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

9 अगस्त 2026 को मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका शुभ प्रभाव मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version