Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 182.01 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,451.01 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 82.90 अंक यानी  0.33 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,750.70 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल  

बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे अधिक 4.95 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक 1.95 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

जानिए इन शेयरों का हाल

आज भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.98 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.68 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.64 फीसदी और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा के शेयर 1.73 फीसदी, इंफोसिस 1.54 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.53 फीसदी, एनटीपीसी 1.53 फीसदी, सनफार्मा 1.40 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.29 फीसदी, टाटा स्टील 1.29 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 फीसदी, पावरग्रिड 1.14 फीसदी, टीसीएस 1.12 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- बिहार के ‘लाल’ वैभव सूर्यवंशी से मिले PM Modi, युवा सितारे ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Latest News

Diwali Crackers Price: दिवाली पर महंगे होंगे पटाखे, 20% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह

Diwali Crackers Price: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में पटाखों की खरीदारी की तैयारी शुरू हो गई...

More Articles Like This

Exit mobile version