Stock Market: मजबूत शुरुआत के बाद सपाट हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 188 अंक की बढ़त लेकर 77,261 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 77,076 पर सपाट होकर कारोबार करते दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.22 प्रतिशत यानी 51 अंक की बढ़त लेकर 23,396 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, जबकि 7 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर, 13 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ करोबार करता दिखाई दिया.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 2.78 प्रतिशत, बीपीसीएल में 1.97 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 प्रतिशत, विप्रो में 1.35 प्रतिशत और श्रीराम फाइनेंस में 1.32 प्रतिशत देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, एनटीपीसी, अडानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई और ओएनजीसी में दिखाई दी.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.06 प्रतिशत देखने को मिलीः इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.01 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.91 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.80 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.51 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.79 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.15 प्रतिशत देखने को मिली.

इससे इतर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.22 प्रतिशत की गिरावट, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.14 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.11 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी  पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की चमकी कीमत, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज के ताजा रेट

 

 

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version