Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 276 अंक की बढ़त लेकर 76,114.42 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत यानी 334 अंक की बढ़त लेकर 76,177 पर कारोबार करता दिखाई दिया. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर, जबकि 9 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए.

एनएसई निफ्टी का हाल

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी  (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.24 प्रतिशत यानी 55 अंक की बढ़त लेकर 23,080 पर कारोबार करता दिखा. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर में कारोबार करते दिखे. 22 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखे.

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी में लिस्‍टेड शेयरों में सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस में 1.26 प्रतिशत, विप्रो में 1.16 प्रतिशत, सनफार्मा में 1.04 प्रतिशत, टीसीएस में 0.98 प्रतिशत और आईटीसी में 0.93 प्रतिशत देखने को मिलीः इससे इतर सबसे अधिक गिरावट बीईएल में 1.94 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 1.72 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.10 प्रतिशत, पावरग्रिड में 21.07 प्रतिशत और टाटा स्टील में 1.06 प्रतिशत दिखी.

सेक्टोरल इंडेक्‍स का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो आज सुबह सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 2.74 प्रतिशत देखने को मिली. इसके अतिरिक्‍त, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.80 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.27 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.39 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.04 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.93 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 1.17 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली. इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.03 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.33 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.27 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: 22 जनवरी को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका, जांच जारी

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version