Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह 09:33 बजे 569.93 अंकों की बढ़ोत्‍तरी के साथ 77725.72 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 173.75 अंक की तेजी लेकर 23,523.65 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था. सप्ताह का आखिरी ट्रेडिंग सेशन में पूरे सप्ताह के बाजार में होने वाले बदलावों का संकेतक है.

टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज पावर और मेटल को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. इसमें पीएसयू बैंक, आईटी, रियल्टी में 1-1 प्रतिशत की मजबूती है. अपोलो हॉस्पिटल्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, पावर ग्रिड कॉर्प और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी पर सबसे अधिक मुनाफा वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम, एक्सिस बैंक और हीरो मोटोकॉर्प में गिरावट देखी गई है.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Latest News

Budget 2026: AI बनेगा भारत की अर्थव्यवस्था का इंजन, IndiaAI मिशन का विस्तार और ₹40,000 करोड़ का ऐलान

Budget 2026 में वित्त मंत्री ने AI को भारत की अर्थव्यवस्था का अगला बड़ा इंजन बताया है. सरकार ने IndiaAI मिशन के विस्तार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए ₹40,000 करोड़ के फंड का ऐलान किया है. इसका मकसद AI हार्डवेयर, स्टार्टअप्स और स्वदेशी AI मॉडल को मजबूती देना है.

More Articles Like This

Exit mobile version