इस साल के आखिरी हफ्ते में दो IPO की एंट्री, 6 की होगी लिस्टिंग, जानिए…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Upcoming IPO: मात्र दो दिन में साल 2024 खत्‍म होने वाला है. हालांकि आईपीओ का आना खत्‍म नहीं हुआ है. अब हम साल के आखिरी हफ्ते में प्रवेश कर रहे हैं और इस हफ्ते दो नए आईपीओ स्‍टॉक मार्केट में एंट्री कर रहे हैं. 31 दिसंबर को ये आईपीओ ओपन होंगे और नए साल की 2 तारीख को बंद हो जाएंगे.

इसमें इंडो फार्म इक्विपमेंट और टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स शामिल हैं. इसके अलावा शेयर बाजार में 6 कंपनियां डेब्यू भी करती हुई दिखाई देंगी, जिनमें चार कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं. जानकारों के मुताबिक, जिस तरह से साल 2024 देखने को मिला है, उससे बेहतर साल आईपीओ के लिए 2025 हो सकता है.

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ

ट्रैक्टर और पिक एंड कैरी क्रेन मेकर कंपनी इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 31 दिसंबर को ओपने होगा. इसमें आप 2 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 204-215 रुपए निर्धारित किए हैं. इस आईपीओ के एक लॉट में 69 स्‍टॉक होंगे. इसका तात्‍पर्य है यदि निवेशक इस आईपीओ में निवेश करता है तो हायर प्राइस पर एक लॉट के लिए 14,835 रुपए खर्च करने पड़ेंगे.

चंडीगढ़ बेस्ड कंपनी के आईपीओ में 86 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 35 लाख इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है. इस इश्यू से आने वाले पैसों का इस्तेमाल एक यूनिट खड़ी करने के साथ कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा. आर्यमन फाइनेंशियल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा.

टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ

एसएमई सेगमेंट में, टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स 31 दिसंबर को लॉन्‍च होगा. यह भी 2 जनवरी तक बोली लगाने के लिए उपलब्ध है. यह इश्यू, का प्राइस बैंड 52 से 55 रुपए के बीच है. 25 करोड़ रुपए के इश्यू में सभी फ्रेश शेयर हैं.

टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स कई प्रकार के रसायनों, विशेष रसायनों, रंगद्रव्य और डाई और एयर ऑक्सीडेशन कैमिकल कैमेस्ट्री के कामकाज में लगी हुई है. कंपनी अपने उत्पादों की बहुमुखी प्रतिभा को दिखाते हुए फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, पिगमेंट, कोटिंग्स, डाई और अन्य समेत विभिन्न उद्योगों में सेवा देती है.

ये भी पढ़ें :- पीएमआई, ऑटो बिक्री के आंकड़े और वैश्विक रुझानों से तय होगा शेयर बाजार का रुख

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version