Current Affairs: आज हम आपके लिए 14 अप्रैल के करेंट अफेयर्स लेकर आए हैं, जिससे आपको आने वाली परिक्षा के करेंट अफेयर्स वाले सेक्शन में काफी सहायता मिलेगी. आप इसकी मदद से किसी भी Competitive Exam में General Awareness के सेक्शन में पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं.
14 April 2026 Current Affairs in Hindi
1. भारत और किस देश के बीच 7 वां दस्तलिक अभ्यास शुरू किया गया? – उज़्बेकिस्तान
2. भारत के पहले स्वदेशी क्वांटम कंप्यूटिंग टेस्टबेड का उद्घाटन किस राज्य में किया जाएगा? – आंध्र प्रदेश
3. किसानों की आय में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य में उन्नत कृषि मेला 2026 आयोजित किया गया? – मध्य प्रदेश
4. भारतीय नौसेना द्वारा कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के पहले संस्करण का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – नई दिल्ली
5. भारतीय सेना द्वारा किस राज्य में ब्रह्मास्त्र अभ्यास आयोजित किया गया? – राजस्थान
6. उलानबटार में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत के विश्वनाथ सुरेश ने कौनसा पदक जीता है? – स्वर्ण पदक
ये भी पढ़ें- जिंदल स्टेनलेस स्टील का पहला ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? यहां पढ़ें 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
7. बेल्जियम और यूरोपीय संघ (EU) में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? – प्रणय वर्मा
8. IPL में 4000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय कौन बन गए हैं? – शुभमन गिल
9. वन्यजीव और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित वनतारा विश्वविद्यालय नामक दुनिया का पहला वैश्विक वन्यजीव संस्थान कहाँ लॉन्च किया गया है? – जामनगर
10. फ्रांस में आयोजित मोंटे कार्लो मास्टर्स 2026 का खिताब किसने जीता है? – जैनिक सिनर
11. चीन में आयोजित बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत के आयुष शेट्टी ने कौनसा पदक जीता है? – रजत पदक
12. 13 अप्रैल 2026 को जलियांवाला बाग हत्याकांड की कौन सी वर्षगाँठ मनाई गयी? – 107 वीं
13. विश्व चगास रोग दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 14 अप्रैल

