NTA PhD Entrance Exam: पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की तिथियों का एलान, जानें कब से होगी परीक्षा  

NTA PhD Entrance Exam Dates 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023  के तिथियों का एलान कर दिया है. जिन भी उम्‍मीद्वारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो विषयवार डेटशीट एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट phd-entrance.samarth.ac.in  पर जाकर चेक कर सकते है.

इस दिन होगा पीएचडी प्रवेश परीक्षा

आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है. NTA ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर कहा है कि डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्टूबर 2023 को देश भर के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी.

23 सितंबर को खुलेगा आवेदन सुधार विंडो

इसके अलावा जिन उम्‍मीद्वारों ने पीएचडी के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए 23 सितंबर को आवेदन सुधार विंडो भी खोल दिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे 24 सितंबर रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन पत्र समिट कर सकेंगे.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This

Exit mobile version