जिया हो बिहार के लाला! नवादा के आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में हासिल की चौथी रैंक, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET UG 2026 Result: नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसमें बिहार के नवादा जिले के छोटे से कस्बे वरीसालीगंज के 18 वर्षीय आयुष भालोटिया ने इतिहास रच दिया है. नीट-यूजी 2026 में आयुष भालोटिया ने 720 में से 710 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त की है. उनके परिवार का दावा है कि वो अपने गांव का पहला डॉक्टर बनने जा रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि को लेकर पूरे गाँव में जश्न का माहौल है. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. 

सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई. आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है. मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे. आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”

दिलीप जायसवाल ने दी शुभकामनाएं NEET UG 2026 Result

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान व अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है. यह गौरवपूर्ण सफलता इस बात का प्रमाण है कि अथक परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है. आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बनेगी. इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई व आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं.”

बिहार भाजपा ने दी बधाई

बिहार भाजपा ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “बिहार के होनहार छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में सर्वोच्च स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर-4) प्राप्त कर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है. यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर ऊंचाई हासिल की जा सकती है. आपकी यह सफलता असंख्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने. हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें- सांसद और अभिनेता रवि किशन का 57वां जन्मदिन आज, सीएम योगी समेत कई BJP नेताओं ने दी बधाई

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This

Exit mobile version