Digital marketing: नौकरी ढूंढ़ते समय ना करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्किल्स, कुछ ही हफ्तों में मिलेगा लाखों का पैकेज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Digital marketing: इस दिनों बेरोजगारी की समस्‍या अपने चरम पर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल देश में करीब 42 प्रतिशत ग्रेजुएट युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है. इसका मुख्‍य कारण ये है कि आज कल के युवा डिग्री तो हासिल कर रहे हैं, मगर खुद को भविष्य की नौकरियों के लिये तैयार नहीं कर रहे.

आज के डिजिटल युग में नौकरियों का परिदृश्य बिल्कुल ही बदल चुका है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते आज करीब 43 लाख करोड़ की इंडस्ट्री बन चुकी है, जो डिजिटल सेक्टर (Digital marketing) युवाओं के लिए एक बड़ा जॉब मार्केट बना हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो 2025 तक डिजिटल सेक्टर करीब 6 करोड़ से अधिक नौकरियां देने वाला है. नौकरी ढूंढ़ते वक्‍त युवा कुद ऐसी ग‍लतियां करते है, जिससे तमाम कोशिशों के बाद भी उन्‍हें जॉब नहीं मिल पाती है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां है जिन्‍हें आपको भूलकर भी नहीं करना है.

अपनाएं मल्टीपल जॉब फॉर्मेट

यदि आप भी अभी पुराने ख्‍यालों में ही जी रहे हैं और मानते हैं कि केवल एक नौकरी हासिल कर लेने से आप जीवन में तरक्की कर सकते हैं, तो आज ही अपना माइंडसेट बदल की जरूरत है. क्योंकि अब एक नौकरी के भरोसे आप न ठीक से परिवार चला सकते हैं और न ही अपने करियर में ग्रोथ प्राप्‍त कर सकते हैं. ऐसे में आपको मल्टीपल जॉब फॉर्मेट में काम करने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए.

डिजिटल स्किल सिर्फ एक विकल्प नहीं…

अभी तक लाखों युवाओं को ऐसा लगता था कि कॅरिअर बनाने के लिए डिजिटल स्किल केवल एक ऑप्‍शन है. यदि आप भी यही मनाते है तो आप गलत सोच रहे है. क्योंकि आज के समय में डिजिटल स्किल महज एक विकल्प नहीं रह गया है बल्कि सबसे जरूरी स्किल बन चुका है जो आने वाली हर नौकरी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है.

यूट्यूब की पुरानी ट्रेनिंग लेना करें बंद

आज कल लाखों युवा यूट्यूब या सोशल मीडिया एप्स की मदद से डिजिटल मार्केटिंग सीखने का प्रयास करते हैं. लेकिन वहां उन्‍हें रिकॉर्डेड वीडियो में पुराने मैथड और पुराने आउटकम्स ही दिखते हैं. जिससे उन्हें नए मैथड, नई टेक्नीक और नए सिलेबस की जानकारी नहीं हो पाती. ऐसे में आप अपनी डिजिटल स्किल ट्रेनिंग के लिए अपडेटेड संस्थान ही चुनें.

डिजिटल स्किल की ओर बढ़ाएं एक कदम

कोविड-19 के बाद से ही 12वीं पास युवा 3 से 6 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्सेज से स्किल हासिल कर इंडस्ट्री में दाखिल हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें 3 से 5 वर्ष का स्नातक-परास्नातक रुचिकर नहीं लगता. ऐसे में यदि आप अभी तक 12वीं के बाद 5 साल डिग्री को देने की सोच रहे हैं तो आप आज के दौर में काफी पीछे छूट जाएंगे. इसलिए आप अपना नजरियां बदलें और डिजिटल स्किल हासिल करने की ओर एक कदम बढ़ाएं.

इसे भी पढ़े:- Tech News: इन खूबियों के साथ भारतीय बाजार में होगी Honor Choice Watch की एंट्री, जानें लॉन्चिंग डेट

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version